भाजपा क्षेत्रीय कार्यालय पर भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा के नए पदाधिकारी व जिलाध्य
गोरखपुर। भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के पदाधिकारियों व जिलाध्यक्षों की बैठक क्षेत्रीय कार्यालय पर हुई। इसमें गांव स्तर पर चौपाल लगाकर लोगों को भाजपा के पक्ष में जागरूक करने की रणनीति बनी।
मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजय गौड़ ने कहा कि जब से केंद्र व प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी है तब से अनुसूचित जनजाति वर्ग पर विशेष ध्यान दिया गया। मोर्चा के प्रदेश महामंत्री विद्याभूषण ने पार्टी के अभियानों के बारे में जानकारी दी। कहा कि जनजाति मोर्चा जनपद स्तरीय सम्मेलन और ग्राम सभा स्तर पर चौपाल लगाकर जनजाति समाज को जागरूक करेगी। वरिष्ठ नेता सिद्धार्थ शंकर पांडेय ने कहा कि लक्ष्य पाने के लिए कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी बड़ी है। बैठक का संचालन क्षेत्रीय महामंत्री सूचित गौंड ने किया। इस अवसर पर जयप्रकाश शाह, सत्येंद्र गौंड, रामचंद्र राघवेंद्र, किशन लाल, शेषमणि गौंड बलराम आदि मौजूद रहे। संवाद