- बिजनेस प्लान योजना के तहत हो रहा है कार्य
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। बिजली निगम ने गर्मी में लोगों को निर्बाध आपूर्ति के लिए कवायद शुरू कर दी है। इसके लिए 2024 तक गोरखपुर के चारों डिविजन में 54 एमवीए क्षमता वृद्धि का कार्य किया जाना है। इससे महानगर के विभिन्न मोहल्लों में आगामी गर्मी में शहरवासियाें को लो वोल्टेज व ओवरलोड से होने वाले फाल्ट से राहत मिलेगी। अभियंताओं का कहना है कि बिजनेस प्लान योजना के तहत 2024 में क्षमता वृद्धि ट्रांसफार्मर लग जाएंगे। नए ट्रांसफार्मर लगाकर एलटी सब स्टेशन भी बनाए जाएंगे। इस तरह आगामी गर्मी में बिजली वितरण सिस्टम दुरूस्त होने से शहरवासियों को निर्बाध बिजली सप्लाई मिलेगी।
अधीक्षण अभियंता शहर लोकेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि योजना के तहत सिस्टम सुधार का कार्य शुरू हो गया है। आगामी गर्मी में शहर क्षेत्र में बिजली सप्लाई में कोई समस्या नहीं आएगी।
-
बिजली बिल जमा नहीं होने पर नोटिस
नकहा ओवरब्रिज से गोरखनाथ लेबर तिराहा तक लगाई गई 56 स्ट्रीट लाइट का बिल नहीं जमा हो रहा है। बिल एक लाख 40 हजार रुपये होने के बाद बक्शीपुर के अधिशासी अभियंता अतुल रघुवंशी ने लोक निर्माण विभाग को नोटिस भेजा है। कहा है कि जल्द रुपये नहीं जमा हुए तो कनेक्शन काट दिया जाएगा।