फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री आज करेंगे नक्षत्रशाला का निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। उत्तर प्रदेश सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के मंत्री अनिल कुमार शनिवार को गोरखपुर के एक दिवसीय दौरे पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वे सुबह 10:30 बजे सड़क मार्ग से गोरखपुर पहुंचकर सर्किट हाउस में ठहरेंगे। सुबह 11 बजे वे पत्रकारों को संबोधित करेंगे। इसके बाद 11:30 बजे मंत्री गोरखपुर स्थित नक्षत्रशाला के आधुनिकीकरण कार्य और निर्माणाधीन साइंस पार्क का स्थलीय निरीक्षण करेंगे। इस दौरान विभागीय अधिकारियों के साथ परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा भी की जाएगी। दोपहर 12:30 बजे मंत्री गोरखनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगे। इसके बाद दोपहर 1:30 बजे वे दोबारा सर्किट हाउस लौटेंगे। अपराह्न तीन बजे गोरखपुर से लखनऊ के लिए रवाना हो जाएंगे। दौरे की जानकारी सहायक अभियंता राजबहादुर सिंह ने दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें