फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहत: आरटीपीसीआर रिपोर्ट के साथ कर सकेंगे जेल में मुलाकात, ये खास दस्तावेज लाना भी जरूरी

Sun, 15 Aug 2021 12:43 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।

सार

आरटीपीसीआर जांच के अलावा कई अन्य शर्तें भी लगाई गईं हैं। मुलाकाती को 72 घंटे पहले की कोरोना जांच रिपोर्ट लेकर आना होगा।
 
विज्ञापन
कोरोना की जांच। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

करीब डेढ़ साल से बंद गोरखपुर जेल में मुलाकात अब फिर से शुरू कर दी गई है। हालांकि इसके लिए आरटीपीसीआर जांच के अलावा कई अन्य शर्तें भी लगाई गईं हैं। मुलाकाती को 72 घंटे पहले की कोरोना जांच रिपोर्ट लेकर आना होगा।

विज्ञापन

जेलर प्रेम सागर शुक्ला ने बताया कि जेल में एक बंदी से सप्ताह में सिर्फ एक बार दो लोग मुलाकात कर सकते हैं। इस दौरान फेस मॉस्क लगाना अनिवार्य होगा। आने वाले का सैनिटाइजेशन और थर्मल स्कैनिंग भी कराई जाएगी। ई प्रिजन वेबसाइट पर बंदियों के परिजनों को ऑनलाइन मुलाकात पर्ची की सुविधा भी है।

 

मुलाकात के लिए बंदियों के परिजन इसका फायदा ले सकते हैं। मुलाकात के लिए आने पर पहचान पत्र अपना आधार कार्ड लेकर आना होगा। जेल के मुख्य द्वार के बाहर स्थित मुलाकात काउंटर पर मुलाकात पर्ची कटवा कर भी मुलाकात कर सकते हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें