फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: पति से विवाद के बाद पत्नी ने खुद को लगाई आग

Sun, 10 Sep 2023 01:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
उनवल (गोरखपुर)। खजनी थाना क्षेत्र की नगर पंचायत के वार्ड नंबर चार की रहने वाली अंजनी (26) ने शनिवार की शाम को पति से विवाद के बाद खुद को आग के हवाले कर दिया। बचाने के दौरान पति का हाथ झुलस गया। घायल हालत में महिला को स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। यहां से मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, वार्ड नंबर चार निवासी सुमन तिवारी की पत्नी अंजनी दो बेटियों की मां हैं। पति से किसी बात पर नाराज होकर शाम छह बजे के लगभग उन्होंने गैस सिलिंडर से आग लगा ली। जब पत्नी जलने लगी तो पति सुमन बुझाने के लिए गए। पत्नी ने गुस्से में आकर पति को पकड़ लिया। इससे सुमन भी बुरी तरह झुलस गए।
स्थिति गंभीर देखकर 108 नंबर से उन दोनों को जिला अस्पताल उनकी सास और जेठ सुनील तिवारी लेकर गए। स्थानीय लोगो ने बताया कि पत्नी की हालत गंभीर है। बताया कि पत्नी का मायका सिद्धार्थ नगर जिले के रुदौली के सांड़ी कला में है। बड़ी बेटी चार साल व दूसरी दो साल की है। घटना की जानकारी मायके वालों को दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें