तिवारीपुर थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने पत्नी को उसके प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया। इसपर दोनों ने मिलकर उसकी पिटाई कर दी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने महिला और उसके प्रेमी ओम प्रकाश व एक अन्य हरिओम के खिलाफ के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच कर रही है।
युवक ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी पत्नी का तिवारीपुर क्षेत्र के शिवरिया/मोहनलालपुर निवासी ओमप्रकाश यादव से अवैध संबंध है। 11 नवंबर की रात करीब 8:30 बजे वह घर पहुंचा, जहां उसने पत्नी और ओमप्रकाश को आपत्तिजनक हरकत करते हुए देख लिया।
विरोध करने पर ओमप्रकाश, उसके साथी हरिओम और उसकी पत्नी ने मिलकर उसे लात, मुक्का और रॉड से जमकर पीटा, जिससे उसके सिर और शरीर पर गंभीर चोटें आईं।
पीड़ित ने बताया कि वह तत्काल थाने पहुंचा, जहां से होमगार्ड की मदद से उसे सदर अस्पताल भेजा गया और मेडिकल जांच कराई गई। आरोप है कि तीनों आरोपी उसे लगातार जान से मारने की धमकी दे रहे हैं, जिससे वह भयभीत है।
थाना प्रभारी पंकज सिंह ने बताया कि तीनों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
आपत्तिजनक हालत में देखने पर देवर की पिटाई की
खोराबार थाना क्षेत्र में एक युवक ने अपनी भाभी और उसके परिजनों पर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर जांच कर रही है। युवक ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह सोमवार को मां के साथ खेत में काम करने गया था।
घर लौटने पर उसने भाभी को एक अन्य युवक के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देखा। जब उसने इस पर आपत्ति जताई तो भाभी ने अपने पिता और भाई को बुला लिया। पीड़ित के अनुसार, तीनों ने मिलकर उसके साथ मारपीट, गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। थाना प्रभारी इत्यानंद पांडेय ने बताया कि युवक की तहरीर पर तीनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है। ब्यूरो