फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर में सड़क पर पानी के तेज बहाव में दो बच्चों और पत्नी समेत बह गया रिक्शा चालक

विज्ञापन
ढेबरूआ-डुमरियागंज मार्ग पर बाढ़ के पानी में लापता नरेंद्र के घर पर लगी ग्रामीणों की भीड़। संवाद - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर में सड़क पर पानी के तेज बहाव में दो बच्चों और पत्नी समेत बह गया रिक्शा चालक
विज्ञापन

तुलसियापुर/कठेला (सिद्धार्थनगर)। ढेबरुआ-इटवा मार्ग पर बिगौवा नाले के पास सड़क पर पानी के तेज बहाव के कारण मंगलवार को रिक्शा चालक नरेंद्र, पत्नी और दो बच्चे बह गए। बुधवार देर रात तक भी इनका पता नहीं चला है। बूढ़ी राप्ती की तेज धार में बहे दंपती और उनकी दो पुत्रियों की तलाश के लिए एसडीआएफ और पीएसी की टीम मोटर बोट दौड़ा रही है, लेकिन लहरों के आगे तलाशी अभियान चुनौतीपूर्ण हो गया है।
जानकारी के अनुसार, कठेला समयमाता थाना क्षेत्र के ग्राम पचपेड़वा निवासी रिक्शा चालक नरेंद्र (32) पत्नी राजमती (30) और दो पुत्रियों अनुष्का (4) व अनामिका (2) के साथ मंगलवार शाम बढ़नी से घर आ रहा था। ढेबरुआ-इटवा मार्ग पर बिगौवा नाले के पास सड़क पर बाढ़ के पानी के तेज बहाव में नरेंद्र का परिवार रिक्शा समेत बह गया। मंगलवार को इसकी चर्चा ही रही, लेकिन बुधवार को घटना की पुष्टि हो पाई। घटना के 24 घंटे बाद भी चारों लोगों का पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि रिक्शा चालक नरेंद्र पत्नी और दोनों बेटियों के साथ सोमवार को नेपाल के कर्मा गांव में एक रिश्तेदार की मौत पर अंतिम संस्कार में शामिल होने गया था। वहां से वह नेपाल के बहादुरगंज के पास अपनी ससुराल पलटा चला गया। मंगलवार दोपहर में वह ससुराल से घर पचपेड़वा जाने के लिए पत्नी राजमती व दोनों बेटियों अनुष्का और अनामिका के साथ रिक्शे से निकला था। जब वह ढेबरुआ थानाक्षेत्र के बिगौवा नाले पर पहुंचा तो सड़क पर तेज बहाव में परिवार के साथ बह गया। पीएसी की रेस्क्यू टीम मोटरबोट की सहायता से उनकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन

---
विधायक, डीएम, एसपी पहुंचे
विधायक विनय वर्मा ने पचपेड़वा में पहुंचकर पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया। डीएम संजीव रंजन एवं एसपी अमित कुमार आनंद ने घटना स्थल का मौका मुआयना कर परिवार को ढांढस बंधाया। उन्होंने स्थानीय लोगों से बात भी की।
रिक्शा चालक, उनकी पत्नी और दो पुत्रियों के बाढ़ में बह जाने के मामले में तलाशी अभियान जारी है। परिस्थितियों के अनुसार परिवार की मदद की जाएगी।
- संजीव रंजन, डीएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें