फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: मेकअप कराने के दौरान युवती के चेहरे पर लगा काजल, मारपीट- समझौते की ये बनी वजह

Mon, 03 Mar 2025 01:01 PM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो

सार

रविवार अपराह्न तीन बजे दुल्हन के साथ घर की युवतियां और महिलाएं पीपीगंज मुख्य बाजार स्थित ब्यूटी पॉर्लर में मेकअप कराने पहुंचीं। इसी बीच मेकअप करा रही एक युवती के चेहरे पर काजल लग गया। इसपर वह आगबबूला हो गई और ब्यूटी पार्लर की वर्कर से विवाद शुरू कर दिया।
विज्ञापन
police - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 नगर पंचायत के मुख्य बाजार स्थित ब्यूटी पॉर्लर में रविवार को मेकअप करा रही युवती का पार्लर में काम कर रही लड़की से विवाद हो गया। आरोप है कि युवती चेहरे पर काजल लगने से नाराज हो गई। दोनों में बहस हुई तो युवती ने परिजनों को बुला लिया। इसके बाद परिजनों और पॉर्लर के लोगों में मारपीट हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत कराकर समझौता कराया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, क्षेत्र के एक गांव में रविवार के बरात आनी थी। रविवार अपराह्न तीन बजे दुल्हन के साथ घर की युवतियां और महिलाएं पीपीगंज मुख्य बाजार स्थित ब्यूटी पॉर्लर में मेकअप कराने पहुंचीं। इसी बीच मेकअप करा रही एक युवती के चेहरे पर काजल लग गया।

इसपर वह आगबबूला हो गई और ब्यूटी पार्लर की वर्कर से विवाद शुरू कर दिया। युवती ने तुरंत अपने भाई को फोन कर बुला लिया। इसके बाद दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए और मारपीट शुरू कर दी।
विज्ञापन


इधर, ब्यूटी पॉर्लर के लोगों ने आरोप लगाया कि दूसरे पक्ष ने दुकान का शीशा और कई सामान तोड़ दिया। वहीं, दूसरे पक्ष की महिलाओं ने आरोप लगाया है कि ब्यूटी पॉर्लर वाले कर्मचारी और लड़कियों ने मारपीट की। चौकी प्रभारी नितिन श्रीवास्तव ने बताया कि एक पक्ष में घर शादी का माहौल है। इसलिए दोनों पक्षों में आपस में समझौता करा दिया गया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें