फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: माफिया के परिवार वाले गिड़गिड़ाए तो महिला बोली- हमें लूटा तब नहीं सोचा था

Fri, 24 Nov 2023 10:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया कि महिला ने जमीन के नाम पर जालसाजी की शिकायत की है। इस मामले में भी केस दर्ज किया जाएगा। अभी कई और लोग हैं, जो इनके ठगी का शिकार हुए हैं। जो भी सामने आएगा, पुलिस कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
दीनाथ के मैरिज हाउस पर बुलडोजर की कार्रवाई करते पुलिस अधिकारी और मौके पर पहुंचे एसपी सिटी। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैरिज लॉन पर बुलडोजर चलने से पहले दीनानाथ के परिवार वाले अफसरों से गिड़गिड़ा रहे थे कि कार्रवाई मत करिए, बर्बाद हो जाएंगे..। अफसरों के सामने अभी वे खुद को शरीफ बता ही रहे थे कि बिहार की एक महिला आ गई।

विज्ञापन


सबके सामने बोल पड़ी-साहब ! इन लोगों ने हम गरीबों को लूटा तब नहीं सोचा था। मुझसे भी कमलेश और दीनानाथ ने साढ़े नौ लाख की ठगी की है। मेरा पैसा दिलवा दें, गरीब हूं। एसपी ने इस मामले में भी केस दर्ज करने का निर्देश दे दिया है।

बृहस्पतिवार की दोपहर दो बजे के करीब एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई, एसओ मदन मोहन मिश्रा पहुंचे और मैरिज लॉन के बिजली को काटने का काम शुरू किया। जैसे ही यह कार्रवाई शुरू हुई, इलाके में शोर मच गया कि अब तो बुलडोजर की कार्रवाई होनी है। थोड़ी ही देर में जीडीए की टीम बुलडोजर के साथ पहुंच गई। इसके बाद दीनानाथ प्रजापति परिवार के कुछ लोग आए और कहने लगे कि कार्रवाई न की जाए। उन्होंने कुछ गलत नहीं किया है।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: सतर्कता ही बचाव: दवा खरीदें तो एक्सपायरी डेट जांच लें...गांव-कस्बों में खपा रहे धंधेबाज

विज्ञापन

उनकी गुहार सुनने के बाद एसपी सिटी ने एक ही सवाल पूछा- जितने गरीबों से जमीन के नाम पर ठगी हुई है, क्या उनका पैसा, पैसा नहीं था। इसके बाद परिवार वाले कुछ कहते कि बिहार के गोपालगंज की एक महिला पहुंच गई। उसने बताया कि 2019 में कमलेश और दीनानाथ ने जमीन के नाम पर साढ़े नौ लाख रुपये लिए थे। उसे सीलिंग की जमीन दी गई। बाद में जमीन का रुपया वापस मांगने पर टालमटोल करने लगे।

इसे भी पढ़ें: बिना मंजूरी सड़क पर गड्ढा खोदा तो दर्ज हो जाएगा केस, तय समय में पूरा करना होगा काम

परिवार वाले महिला की बातें सुनने के बाद खुद ही चले गए। एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया कि महिला ने जमीन के नाम पर जालसाजी की शिकायत की है। इस मामले में भी केस दर्ज किया जाएगा। अभी कई और लोग हैं, जो इनके ठगी का शिकार हुए हैं। जो भी सामने आएगा, पुलिस कार्रवाई करेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें