फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

School Bus Accident: गोरखपुर में बस पलटी तो बाहर छिटक गए कुछ बच्चे, 30 की सीट पर सवार थे 45

Sat, 23 Dec 2023 11:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

स्कूल से महज 100 मीटर पहले ही तेजी से एक डंपर को ओवरटेक करने के चक्कर में बस अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकरा गई और फिर गड्ढे में चली गई। अचानक हुए हादसे में कुछ बच्चे छिटक कर बाहर आ गए और उनके सिर में चोट लग गई। हादसा होते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई और चालक फरार हो गया।
विज्ञापन
स्कूल बस गड्ढे में गिरा। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूएस सेंट्रल एकेडमी की हादसे वाली 30 सीटर बस में 45 बच्चे सवार थे। परिजनों को आरोप है कि नशे में धुत चालक बस को तेजी से चला रहा था। हादसा इतना खौफनाक था कि बस के पलटते ही कुछ बच्चे छिटक कर बाहर गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन

स्कूल से महज 100 मीटर पहले ही तेजी से एक डंपर को ओवरटेक करने के चक्कर में बस अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकरा गई और फिर गड्ढे में चली गई। अचानक हुए हादसे में कुछ बच्चे छिटक कर बाहर आ गए और उनके सिर में चोट लग गई। हादसा होते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई और चालक फरार हो गया।

इसे भी पढ़ें: दो महीने पहले भी हादसे की शिकार हुई थी बस, नहीं चेते और चली गई दो जिंदगियां

विज्ञापन
विज्ञापन

आसपास के लोगों ने बच्चों की मदद की और पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने घायलों को उरुवा स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां से गंभीर हालत देखते हुए डॉक्टरों ने साक्षी और प्रतिभा को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। रास्ते में दोनों की मौत हो गई, जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें