फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: नौकरी करने की बात कहने पति ने परिजनों के साथ मिलकर पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
हरपुर-बुदहट। हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत मझौरा निवासिनी शलीबुनिशा ने पुलिस को तहरीर देकर पति सेराज समेत चार पर केस दर्ज कराया है। उन्होंने कहा कि पति से घर की माली हालत ठीक नहीं देख बुधवार को कमाने जाने की बात कही। यह बात सुनते ही वह आग बबूला हो गए। इसके बाद परिजनों संग मिलकर पिटाई कर दी। पति सेराज आलम, ससुर कैश मोहम्मद, देवर शहनवाज आलम और सास अजमैरुन निशा ने जान से मारने की धमकी भी दी। थानाध्यक्ष मदन मोहन मिश्र ने बताया कि पीड़ित महिला की तहरीर पर पति, देवर, सास और ससुर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें