फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: कुत्ते पर पत्थर फेंका तो मालिक को गुस्सा आया.. पीटकर किया घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। एम्स इलाके के रामपुर में टहलने निकले शख्स ने कुत्ते से बचने के लिए उसे पत्थर मार दिया। इससे नाराज होकर कुत्ते के मालिक ने उसे पीटकर घायल कर दिया। आरोप है कि कुत्ते के मालिक ने पहले गाली दी फिर मना करने पर लाठी से पीटकर घायल कर दिया। पुलिस आरोपी पर केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

एम्स इलाके के रामपुर निवासी सुशांत पासवान ने केस दर्ज कराया है। उन्होंने बताया कि बुधवार सुबह 4:30 बजे वह टहलने निकले थे। रास्ते में एक पालतू कुत्ता उन्हें काटने का प्रयास करने लगा। उन्होंने बचाव के लिए कुत्ते के ऊपर एक छोटा सा पत्थर फेंक दिया।
इसके बाद कुत्ता मालिक बाहर आ गया और गाली देने लगा। गाली देने से मना करने पर उसने लाठी से उनकी पिटाई कर दी। पुलिस ने इस मामले में हरिकेश, आशू व दो अन्य लोगों पर केस दर्ज कर लिया है। इस मामले को लेकर पूरे दिन काॅलोनी में चर्चा होती रही। लोगों का कहना है कि पालतू कुत्ता है तो उसे बांधकर रखना चाहिए। लोग खुला छोड़ देते हैं, इससे बच्चों-बुजुर्गों को खतरा बना रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें