फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: क्रय केंद्रों पर गेहूं खरीद नहीं पकड़ पा रही रफ्तार

Thu, 18 Apr 2024 04:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
- गेहूं खरीद के लिए जिले में बनाए गए हैं 160 क्रय केंद्र
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। किसानों का गेहूं खरीद ने के लिए जिले में 160 क्रय केंद्र बनाए गए हैं। लेकिन, अब तक 382 किसानों से लगभग 18443 क्विंटल गेहूं की खरीद ही हो पाई है। जबकि सरकार ने इस साल जिले से 15.87 लाख क्विंटल गेहूं खरीद का लक्ष्य रखा है। खाद विभाग का कहना है कि अभी गेहूं खरीद की रफ्तार बहुत ही धीमी है। इस तरह से यदि खरीद की जाएगी तो लक्ष्य पूरा करना संभव नहीं है।
किसानों को उनके उपज का लाभकारी मूल्य मिले इसके लिए सरकार हर संभव प्रयास करती है। इसी लिए गेहूं खरीद के लिए क्रय बनाया गया है। 2275 रुपया खरीद मूल्य निर्धारित किया गया है। जिले में इसके लिए 160 क्रय केंद्र खोले गए हैं। विभिन्न क्रय एजेंसियों के माध्यम से वहां पर जो किसान अपना गेहूं लेकर जा रहे हैं, उनका गेहूं खरीदा जा रहा है। लेकिन, बाजार में एमएसपी से थोड़ा ही कम मूल्य होने के कारण किसान किसी झंझट से बचने के लिए व्यापारी को ही गेहूं बेच दे रहे हैं। किसानों का कहना है कि क्रय केंद्र पर ट्राॅली से ले जाने पर कई तरह का खर्च लग रहा है। थोड़ा कम मूल्य मिलने पर वह घर पर ही गेहूं बेच रहे हैं।
विज्ञापन

दूसरी तरफ पिछले साल एमएसपी से बाजार मूल्य अधिक होने पर बहुत से किसानों ने अपना गेहूं व्यापारियों को बेच दिया। बड़े किसान अभी अपना गेहूं डंप कर बाजार मूल्य बढ़ने का इंतजार कर रहे हैं। वहीं, एक स्थानीय व्यापारी जो गेहूं खरीद में लगा हुआ है उसका कहना है कि किसानों का गेहूं वह लोग खरीद रहे हैं। लेकिन, जब उसे वह मिलों पर ले जा रहे हैं तो मंडी समिति व अन्य सरकारी संस्थान की तरफ से उनकी गाड़ियों को रोका जा रहा है। फिलहाल बहुत से किसान बाजार मूल्य बढ़ने का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन

खाद्य विभाग की तरफ से हर संभव प्रयास हो रहा है कि अधिक से अधिक किसानों का गेहूं खरीदा जाए। गेहूं का रेट बाजार में लगातार बढ़ने से खरीद रफ्तार नहीं पकड़ पा रही है। जो किसान 100 क्विंटल गेहूं घर से बेचना चाह रहे हैं, उनके लिए घर से खरीद की व्यवस्था की जा रही है। उनकी मंशा है कि किसान को अधिक फायदा हो।
अरविंद कुमार दुबे, डिप्टी आरएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें