फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहालग : महंगी हो रहीं सब्जियां, आवक ज्यादा होने से गोभी सस्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


गोरखपुर। सहालग के चलते सब्जियां महंगी हो रही हैं। हालांकि गोभी की उपज व आवक ज्यादा होने के कारण यह सस्ती हो रही है।

बताया जा रहा है कि इस समय भिंडी व परवल 80 रुपये किलो फुटकर बाजार में बिक रहा है। वहीं बैंगन 60, टमाटर 50 व 60 रुपये किलो के आसपास बिक रहा है। साथ ही पालक 50 व बोड़ा 80 रुपये किलो लोग खरीद रहे हैं। मटर की आवक अभी शुरू हुई है, लगभग 150 रुपये किलो है। खीरा 50 रुपये, लौकी 50 रुपये पीस बिक रही है। महेवा मंडी के व्यापारी रमजान मेकरानी ने बताया कि सहालग को लेकर अब कुछ सब्जियों के दाम बढ़ गए हैं। गोभी की आवक ज्यादा होने से इसके दाम में कमी आई है। यह इस समय 25 से 30 रुपये किलो है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें