सेडिका में दो दिवसीय वेबिनार कल से गोरखपुर। सेंट एंड्रयूज कॉलेज में \"विश्व पर्यावरण दिवस\" के उपलक्ष पर दो दिवसीय इंटर-डिसीप्लिनरी नेशनल वेबीनार का आयोजन 5 एवं 6 जून को किया गया है। इस वेबीनार में \"इंपैक्ट ऑफ़ कोविड-19 ऑन एनवायरनमेंट, इकोनामी एंड एथिकल एंपावरमेंट\" विषय पर देश के बड़े बड़े संस्थानों के दिग्गज चर्चा करेंगे। सेमिनार का उद्घाटन सुबह 10 बजे कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर जे. के. लाल द्वारा किया जाएगा। इस सेमिनार के सचिव लेफ्टिनेंट डॉक्टर अमित मसीह ने बताया कि मुख्य वक्ता भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान दिल्ली (आई.आई.टी.,दिल्ली), स्थित सेंटर फॉर एटमॉस्फेरिक साइंसेज डिपार्टमेंट की अध्यक्ष, प्रोफेसर मंजू मोहन होंगी, साथ ही अपने अपने क्षेत्र के विभिन्न विश्वविद्यालयों के विद्वान प्रवक्ता भी शामिल होंगे।