महायोगी गुरु श्रीगोरक्षनाथ शोधपीठ का राष्ट्रीय वेबीनार 21 एवं 22 जून को अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर। गोरखपुर विश्वविद्यालय में महायोगी गुरु श्रीगोरक्षनाथ शोध पीठ द्वारा 21 एवं 22 जून, 2020 को \"सोशल, कल्चरल एंड साइंटिफिक डाइमेंशन्स ऑफ नाथ-पंथ\" विषय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय वेबीनार का आयोजन किया जा रहा है। यह जानकारी देते हुए विश्वविद्यालय के मीडिया प्रभारी प्रो. अजय शुक्ला ने बताया कि राष्ट्रीय वेबीनार के मुख्य अतिथि डॉ. हरिवंश नारायण सिंह, उपसभापति राज्यसभा होंगे। राष्ट्रीय वेबीनार के संयोजक शोध पीठ के विशेष कार्याधिकारी प्रो. रविशंकर सिंह हैं। विस्तृत सूचना वेबसाइट पर उपलब्ध है।