फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: तीखी धूप ने सावन में कराया जेठ का अहसास

Mon, 21 Aug 2023 12:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
धूप और उमस भरी गर्मी से बचने का प्रयास करती युवतियां।फोटो - संवाद।
विज्ञापन
गोरखपुर। अचानक बादल, बारिश, फिर उमस और धूप। सावन में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। रविवार को तेज धूप ने लोगों के पसीने छुड़ा दिए। हालत यह रही कि सड़कों पर निकले लोगों को बदन जलने जैसा अहसास हुआ। इस बीच बादलों की आवाजाही भी बनी रही है, लेकिन लोगों को राहत नहीं मिली। अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन


रविवार को सुबह से ही सूरज ने तेवर दिखाने शुरू कर दिए थे। जैसे-जैसे दिन चढ़ा पारा भी चढ़ता गया। दस बजे के बाद से ही दोपहरी का अहसास होने लगा था। दोपहर में सड़कों पर निकले लोग सिर और मुंह ढके नजर आए और पसीना पोछते रहे। अवकाश होने के कारण बाजार में अधिकतर दुकानें बंद रही, लेकिन शीतल पेय विक्रेताओं के यहां लोग गला तर करते दिखे। उमस के कारण लोग पसीने से तरबतर रहे।



शाम छह बजे बाद तापमान कुछ कम होने से लोगों को आंशिक राहत मिली। इस दौरान भी हवा की गति धीमी रही। बीते दो दिन से बरसात न होने के कारण वातावरण भी शुष्क हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री और न्यूनतम 27.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस से अधिक रहा। मौसम विभाग ने साेमवार को आसमान में बादल छाए रहने और एक या दो जगह हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें