फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: सुबह बूंदाबांदी और दिन में चटक धूप से उमस ने किया परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
बुधवार की सुबह शहर के कई इलाकों में हुई बूंदाबांदी
विज्ञापन

दिनभर तीखी धूप व उमस भरी गर्मी ने किया बेचैन
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। पिछले तीन दिन से बारिश नहीं होने से दिन और रात का तापमान लगातार बढ़ता जा रहा है। बुधवार को सुबह बूंदाबांदी से मौसम सुहाना हुआ लेकिन दिन चढ़ने के साथ चटक धूप निकलने से लोग उमस भरी गर्मी से परेशान रहे। दिन का अधिकतम तापमान 35.5 व न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे रात में भी लोगों को उमस भरी गर्मी सताती रही।
विज्ञापन


तीखी धूप निकलने से लोग उमस भरी गर्मी से परेशान हैं। मौसम विज्ञान विभाग ने भी 13 सितंबर से मौसम में बदलाव जताते हुए तीखी धूप के साथ उमस भरी गर्मी का आसार जताया। बुधवार की सुबह लोगाें की आंख खुली तो बूंदाबांदी होती देख राहत की सांस ली। बूंदाबांदी से कुछ समय के लिए मौसम सुहाना हो गया। लेकिन दिन चढ़ने के साथ सूरज की तीखी धूप ने उमस से बेचैन कर दिया। लोग पूरे दिन उमस से बेचैन दिखे। मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार को भी तीखी धूप और भरी गर्मी के आसार जताए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें