फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: सावन की फुहार से गर्मी के तेवर ढीले

Tue, 22 Aug 2023 11:55 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। कई दिनों बाद पड़ी सावन की फुहार से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिल गई है। मंगलवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान में करीब दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग ने मंगलवार की सुबह 8.30 बजे तक 39 मिलीमीटर बारिश दर्ज किया है। मौसम विभाग ने अभी तीन दिन ऐसे ही मौसम बने रहने का अनुमान जताया है।
विज्ञापन



पिछले चार दिनों से बारिश नहीं होने से लोग उमस भरी गर्मी से बेहाल थे। सोमवार को दिनभर आसमान में बादल मंडराते रहे, लेकिन बारिश नहीं होने से लोग मायूस हो गए थे। सोमवार की देर रात तकरीबन एक बजे से बारिश शुरू हुई तो मंगलवार को दिनभर रुक-रुक कर झमाझम बारिश होती रही। मंगलवार को दिन में अधिकतम तापमान 33.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम रहा। इससे रात का मौसम भी खुशगवार हो गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें