फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षा माफिया राकेश सिंह की तीन करोड़ की अवैध संपत्ति जब्त

विज्ञापन
माफिया राकेश सिंह की संपत्ति जब्त करती प्रशासन की टीम। - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
विज्ञापन
शिक्षा माफिया राकेश सिंह की तीन करोड़ की अवैध संपत्ति जब्त
विज्ञापन

जिले में 100 से अधिक लोगों को फर्जी दस्तावेज पर नौकरी दिलाने का है आरोपी
सिद्धार्थनगर। धोखाधड़ी करके शिक्षा विभाग में नौकरी दिलाने वाले गिरोह के सरगना पर प्रशासन और पुलिस ने शनिवार को शिकंजा कसा। अपराध से अर्जित तीन करोड़ की संपत्ति को जिले की मोहाना पुलिस और प्रशासन की मौजूदगी में जब्त कर लिया गया। राकेश सिंह पर गैंगस्टर की भी कार्रवाई हुई है। पुलिस का दावा है कि मामले की छानबीन अभी जारी है, आगे और कार्रवाई की जा सकती है।
एसपी अमित कुमार आनंद ने बताया कि फर्जी दस्तावेज के सहारे नौकरी दिलाने के आरोपी शिक्षक राकेश सिंह पर जिले में धोखाधड़ी गैंगस्टर सहित विभिन्न धाराओं के 12 से अधिक मुकदमे दर्ज थे। वह जेल गया था, जेल से बाहर आया था, इसके बाद फिर गैंगस्टर एक्ट के तहत जेल जा चुका है।
विज्ञापन

धोखाधड़ी और अपराध से कमाई हुई अवैध संपत्ति को जब्त करने के लिए मोहाना पुलिस की ओर से लिखा पढ़ी की गई थी। प्रशासन की अनुमति के बाद संगठित अपराध करने वाले माफिया पर कार्रवाई के लिए सीओ सदर सदर के कुशल पर्यवेक्षण में थाना मोहाना पर पंजीकृत गैंगस्टर एक्ट से संबंधित मुकदमे में शिक्षा माफिया राकेश सिंह निवासी कुईचवर थाना भाटपार रानी जनपद देवरिया की जनपद गोरखपुर व देवरिया में करीब तीन करोड़ की संपत्ति जब्त की गई। शिक्षा माफिया राकेश सिंह द्वारा फर्जी अभिलेखों के आधार पर अयोग्य लोगों से पैसे लेकर फर्जी तरीके से शिक्षक पद पर भर्ती कराता था। उसी से करोड़ों की संपत्ति बनाई थी।
विज्ञापन

ये संपत्तियां हुईं जब्त
जेडीएस इण्टरनेशनल स्कूल जैतपुरा, भाटपाररानी जनपद देवरिया लागत दो करोड़ 33 लाख 52 हजार रुपये व एक अदद चार पहिया वाहन, जिस अपने नाम से खरीदा था, जिसकी लागत 20 लाख रुपये है। अपनी माता चंद्रावती पत्नी जगदीश सिंह के नाम से 2948 वर्ग फीट स्थित ग्राम तुलसीराम तप्पा व परगना हवेली तहसील सदर जनपद गोरखपुर में जरिए रजिस्ट्री कराकर एक मंजिला मकान बनाया गया, जिसकी कीमत 44 लाख 23 हजार 353 रुपये है। जब्त संपत्ति की कुल कीमत 2,99,75,353 रुपये है। अवैध संपत्ति की जब्तीकरण की कार्यवाही प्रभारी निरीक्षक मोहाना की ओर से जनपद गोरखपुर व देवरिया में 15 से 17 सितंबर के बीच पूर्ण की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें