फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्पीड़न के खिलाफ चुप्पी तोड़ कर जवाब देना सीखना होगा : शीलम वाजपेयी

विज्ञापन
विज्ञापन
महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर के दूसरे दिन स्वयंसेवकों ने किया श्रमदान
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय में एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर के दूसरे दिन समाधान अभियान चुप्पी तोड़ हल्ला बोल की निदेशक शीलम वाजपेयी ने बाल यौन शोषण के प्रति स्वयंसेवकों को जागरूक किया। उन्होंने कहा कि उत्पीड़न के खिलाफ चुप्पी तोड़ कर जवाब देना सीखना होगा, तभी इस विकृत मानसिकता की कोढ़ को समाज से खत्म किया जा सकता है।
दूसरे दिन बौद्धिक सत्र में विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. प्रदीप कुमार राव ने मुख्य वक्ता समाधान अभियान चुप्पी तोड़ हल्ला बोल की निदेशक शीलम वाजपेयी को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर शीलम वाजपेयी ने कहा कि कार्यशाला के माध्यम से सीधे युवाओं से संवाद कर बाल यौन शोषण जैसी घिनौनी घटना के प्रति समाज को जागरूक करने का संकल्प लिया है। बचपन से ही बच्चो को अच्छे और बुरे स्पर्श की पहचान कराने की जिम्मेदारी माता-पिता और गुरु की है। यदि आपने ना कहने की आदत डाल ली तो पहली घटना वहीं रुकने की संभावना है।
विज्ञापन

पैरामेडिकल के प्राचार्य डॉ रोहित श्रीवास्तव ने अध्यक्षता करते हुए कहा कि एनएसएस सेवा और समर्पण भाव से राष्ट्र सेवा के लिए प्रेरित करता है। संचालन नीरज पासवान और धन्यवाद ज्ञापन शिवांगी दूबे ने किया।
इस दौरान प्रमुख रूप से कुलपति मेजर जनरल डॉ. अतुल वाजपेयी, प्रशासनिक अधिष्ठाता डॉ. राजेंद्र भारती, कर्नल डॉ. राजेश बहल, प्रज्ञा पांडेय, कार्यक्रम समन्वयक डॉ. अखिलेश दूबे, कार्यक्रम अधिकारी धनंजय पांडेय,
विज्ञापन

-
स्वयं सेवकों ने स्वच्छता का संकल्प लिया
प्रातः वंदन और योग के बाद एनएसएस की आर्यभट्ट इकाई, परिजात इकाई, नचिकेता इकाई, सबरी माता इकाई, गार्गी इकाई और अनुसईया इकाई के करीब 400 स्वयंसेवकों ने मानीराम, सिकटौर, सोनबरसा और बालापार गांव में घर-घर जाकर साफ सफाई, कूड़ा निस्तारण और शिक्षा और मतदान के प्रति जागरूक किया। विशेष शिविर के दूसरे दिन ग्राम सभा सिक्टौर में शिविर का उद्घाटन ग्राम प्रधान प्रतिनिधि राकेश सिंह, लेखपाल दिनेश कुमार पंकज,ग्राम विकास अधिकारी श्रीमती सीमा शर्मा, सेवानिवृत्त उच्च जिला कृषि अधिकारी दयानंद यादव ने किया। कार्यक्रम अधिकारी धनंजय पांडेय, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि राकेश सिंह और सेवानिवृत्त कृषि अधिकारी दयानंद यादव कार्यक्रम को संबोधित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें