संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। नव वर्ष पर बसपा कार्यकर्ताओं ने आंबेडकर चौक पर डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर 2027 में बहुजन समाज पार्टी की सरकार बनाने का संकल्प लिया। बसपा के मुख्य मंडल प्रभारी सुधीर कुमार भारती व पूर्व जिलाध्यक्ष ऋषि कपूर के नेतृत्व में कार्यकर्ता पहुंचे थे। इस अवसर पर सुधीर कुमार भारती ने कहा कि बहुजन समाज पार्टी बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर के विचारों पर चलने का काम करती है। इस अवसर पर मुख्य रूप से ऋषि कपूर, वीरेंद्र पांडे, श्रीराम बाबू, हरिलाल गौतम, मयंक आजाद, इंजीनियर अजय कुमार, डॉ. अजीत कुमार, शशि पाल, राजकुमार आनंद आदि मौजूद रहे।