फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: स्लाइड शो से बताया हिलते दांतों के मजबूत बनाने के उपाय

विज्ञापन
विज्ञापन
डेंटिस्ट एसोसिएशन की कार्यशाला में डेंटिस्टों को सम्मानित किया
विज्ञापन



उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। इंडियन डेंटल एसोसिएशन गोरखपुर की तरफ से रविवार को शहर के एक होटल में डेंटल एजुकेशन पर एक कार्यशाला का आयोजन हुआ। इसमें स्लाइड शो के माध्यम से बोन ग्राफ्ट एवं मेम्ब्रेन के बारे में जानकारी दी गई। अच्छा कार्य करने वाले डेंटिस्टों को सम्मानित भी किया गया।
विज्ञापन

कार्यशाला के मुख्य वक्ता डॉ. सौरभ सिन्हा ने हिलते हुए दांतो और डेंटल इम्प्लांट्स की मजबूती के लिए बोन ग्राफ्ट मटेरियल का सलेक्शन और प्लेसमेंट का डेमो दिया। गोरखपुर ब्रांच के प्रेसिडेंट डॉ. जेएन शुक्ला एवं सचिव डॉ. एएन शर्मा ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले चिकित्सकों को अवार्ड दिया। डॉ. अरुण प्रताप मल्ल ने बताया कि इस दौरान यूपी स्टेट एग्जेक्यूटिव बोर्ड की बैठक भी हुई। यूपी स्टेट प्रेसीडेंट डॉ. अमित शुक्ला और सचिव डॉ. सचिन प्रकाश की उपस्थिति में आईडीए की गोरखपुर के वार्षिक पत्रिका का विमोचन किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में डॉ. अमित सिंह, डॉ. चेन कोवाई, डॉ. पीके माथुर, डॉ. अनुराग श्रीवास्तव, डॉ. आशीष शाही, डॉ. अमित कुमार, डॉ. अब्दुल आजम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें