फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: 24 घंटे बाद सुचारू हो सकी गोरखपुर विश्वविद्यालय में पानी की आपूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। गोरखपुर विश्वविद्यालय में करीब 24 घंटे के बाद पानी की आपूर्ति सुचारू हो सकी। ऑप्टिकल फाइबर डालने के दौरान मशीन ने विश्वविद्यालय परिसर में पानी की पाइपलाइन तोड़ दी थी। इसकी वजह से हीरापुरी कॉलोनी के अलावा छात्रावास में रविवार सुबह से लेकर दोपहर तक पानी की आपूर्ति ठप हो गई थी। इससे विश्वविद्यालय के शिक्षकों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों को पानी के लिए तरसना पड़ा। इस बीच वैकल्पिक व्यवस्था कर विश्वविद्यालय ने पानी की जरूरतों को पूरा किया। सोमवार को विश्वविद्यालय के इंजीनियरिंग विभाग ने पाइपलाइन का लीकेज दुरुस्त कर पानी की आपूर्ति बहाल करा दी।
विज्ञापन

शनिवार रात गोरखपुर विश्वविद्यालय के संवाद भवन के पास जेसीबी से खुदाई के दौरान पानी की पाइपलाइन ध्वस्त हो गई थी। इसकी वजह से रविवार सुबह हीरापुरी कॉलोनी के अलावा छात्रावास में पानी नहीं पहुंचा। इससे शिक्षकों, कर्मचारियों के अलावा छात्रावास के विद्यार्थियों को पानी की किल्लत झेलनी पड़ी। रविवार रात तो काम चलाऊ ठीक कराकर किसी तरह पानी आवासों और छात्रावास में पहुंचाई गई। साथ ही विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से सोमवार दोपहर 12 बजे से दो बजे तक आपूर्ति बंद रखने की सूचना सभी को देने के बाद लीकेज को दुरुस्त कराया गया। विश्वविद्यालय के नियंता गोपाल प्रसाद ने कहा कि सोमवार शाम पानी की आपूर्ति पूरी तरह से बहाल करा दी गई। सोमवार को लोगों को पानी को लेकर कोई खास दिक्कत नहीं हुई क्योंकि मोटर सुबह से दोपहर 12 बजे तक लगातार चलता रहा। इससे पानी की सप्लाई जारी रही। केवल दोपहर में दो घंटे ही आपूर्ति बंद रही थी। वहीं ऑप्टिकल फाइबर बिछाने वाले ठेकेदार के हिदायत दी गई कि बिना सूचना के विश्वविद्यालय परिसर में केबल नहीं डाली जाए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें