फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: नशे में धुत था... भूल गया बाइक, पुलिस को दी लूट की सूचना

विज्ञापन
विज्ञापन
पीपीगंज इलाके का मामला, लूट की सूचना पर हलकान रही पुलिस
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पीपीगंज (गोरखपुर)। क्षेत्र में शराब के नशे में एक युवक अपनी बाइक कहीं खड़ी कर भूल गया और पुलिस को लूट की सूचना दे दी। सूचना पर पुलिस घंटों हलकान रही। जांच करने पर युवक की करतूत सामने आई। युवक ने जहां लूट की सूचना दी थी, वहां से 100 मीटर दूरी पर बाइक खड़ी मिली, जिसे पुलिस थाने लेकर चली गई।

मामला पीपीगंज कस्बे के भैंस मंडी के पास का है। शुक्रवार की शाम पांच बजे के करीब क्षेत्र के लामोहिया ग्रामसभा निवासी गौतम कुमार ने पुलिस को लूट की सूचना दी। पुलिस को बताया कि वह शाम को पीपीगंज किसी काम से गया था। वहां चार-पांच लोगों ने उसे रास्ते में रोककर मारपीट की और बाइक लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस कुछ देर तक इधर-उधर फोन कर जांच पड़ताल करती रही। तभी बाइक मौके वारदात से 100 मीटर दूर एक गली में खड़ी मिली। पुलिस का कहना है कि शिकायतकर्ता शराब के नशे में बाइक खड़ी कर भूल गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें