फोटो- घर-घर जाकर वार्डेनों ने बांटे पत्र गोरखपुर। नागरिक सुरक्षा गोरखनाथ प्रखंड जी एन-2 के तत्वाधान में हुमायूंपुर उत्तरी में कोरोना वायरस से बचाव के लिए लोगों को जागरूक किया गया। हुमायूंपुर उत्तरी वार्ड नंबर 11 के पार्षद राधेश्याम रावत ने कहा कि कोरोना महामारी में हम सबकी यह जिम्मेदारी हैं कि लोगों को वायरस के खतरों से जागरूक करें। सोशल डिस्टेंसिंग पालन करने की सलाह दीं। कहा कि नागरिक सुरक्षा कोर इस जागरूकता अभियान को बखूबी अंजाम दे रही हैं। इनका काम बड़ा सराहनीय है। इस मौके पर लोगों के घर-घर जाकर कोरोना जागरूकता पत्रक वितरित किया गया। इस मौके पर स्टाफ ऑफिसर डॉ विजय कुमार श्रीवास्तव, आईसीओ वृंदावन शर्मा, डिप्टी पोस्ट वार्डन रामप्रताप श्रीवास्तव, सेक्टर वार्डन अमरनाथ जायसवाल, दीपेश कुमार यादव, नीलू भारती, केशव मेहरा आदि मौजूद रहे।