गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के अलकनंदा महिला छात्रावास स्थित मंदिर में बुधवार को भगवती जागरण का आयोजन किया गया। छात्राओं ने मनमोहक प्रस्तुतियों से सभी को भावविभोर कर दिया। मां दुर्गा के जयकारों से छात्रावास गूंजता रहा। इस अवसर पर वार्डन डॉ. मीतू सिंह ने कहा कि ऐसे धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम न केवल हमारी परंपराओं को सशक्त बनाते हैं बल्कि युवाओं में नैतिक मूल्यों एवं आध्यात्मिक चेतना का भी विकास करते हैं। प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।