फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: वालीबाॅल खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। जिला वालीबाॅल संघ की ओर से मंगलवार को वालीबाॅल मैदान पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। संघ द्वारा सब जूनियर राष्ट्रीय वालीबाॅल चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक विजेता टीम के दो खिलाड़ियों सौरभ शुक्ला व विकास मान को सम्मानित किया गया। इसके अलावा पूर्व में उत्तर प्रदेश की तरफ से राष्ट्रीय वालीबाॅल चैंपियनशिप में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों और अंतरराष्ट्रीय वालीबाॅल खिलाड़ी इशरत अली को भारतीय एयर फोर्स की पूर्व कोच ने सम्मानित किया। इस अवसर पर संघ के सचिव बैजनाथ मिश्र, रवींद्र नाथ दुबे, श्याम नारायन शुक्ला, परमात्मा गुप्ता, वालीबाॅल कोच सृजन त्रिपाठी, वालीबाॅल खिलाड़ी रिया त्रिपाठी, रोशनी मौर्या, नीतू आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें