- विष्णु मंदिर पर आयोजित विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों के समापन पर हुआ भंडारा
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। मेडिकल कॉलेज रोड पर चल रहे 21 कुंडीय विष्णु महायज्ञ बुधवार को छह लाख 25 हजार आहुतियों के संपन्न हो गया। इस अवसर पर विशाल भंडारा का आयोजन हुआ, इसमें पांच हजार से अधिक लोगों ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया।
अंतिम दिन काशी से आए मुख्य यज्ञाचार्य पं. अरविंद मिश्र के नेतृत्व में मुख्य यजमान सुधीर सिंह व उनकी धर्मपत्नी सुधा सिंह, प्रभु शरण मिश्र, विशंभर पांडेय, उषा रानी सहित 61 दंपतियों ने यज्ञकुंड में आहुति डाली। 12 दिवसीय श्री हरि नाम अखंड संकीर्तन पं. हरेंद्र मिश्र के नेतृत्व में संपन्न हुआ। पं. कृष्ण दत्त पांडेय के नेतृत्व में श्री विष्णु पुराण, श्रीमद्भागवत पुराण, श्री शिव पुराण व श्री देवी भागवत पुराण का पारायण संपन्न हुआ।
इस अवसर पर रवीश तिवारी, समिति के अध्यक्ष राधेश्याम श्रीवास्तव, विशाल चौरसिया, दयानंद शर्मा, प्रवीण कुमार श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।