फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: जिला सहकारी बैंक के सभापति चुने गए विजय प्रताप सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। जिला सहकारी बैंक के सभापति और उप सभापति का चुनाव सहकारी बैंक के कार्यालय में अपर मुख्य अधिकारी राजेश कुमार सिंह की उपस्थिति में शुक्रवार को संपन्न हुआ। सभापति पद के लिए विजय प्रताप सिंह और उप सभापति पद के लिए आदर्श प्रताप सिंह को निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर प्रमाण-पत्र दिया गया। विजय प्रताप सिंह ने कहा कि उनका प्रयास होगा कि बैंक की स्थिति बेहतर हो और किसानें को हर सुविधा मिले। जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष का चुनाव संचालक मंडल के सदस्य करते हैं। इसका क्षेत्र गोरखपुर-महराजगंज दो जिलों तक है। दोनों जिलों से 14 सदस्य चुन कर आते हैं। सभी सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हुए थे। सभापति, उप सभापति के निर्वाचन पर संचालक मंडल के सदस्य सुरसरि प्रसाद मिश्र, जीतेंद्र बहादुर सिंह, प्रभाकर द्विवेदी, हरिकेश सिंह, जीतेंद्र प्रताप सिंह, अभिषेक गुप्ता, समीर त्रिपाठी, रुद्रप्रताप सिंह आदि ने बधाई दी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें