एसएसबी के जवान कार की जांच करवाते हुए
- फोटो : अमर उजाला
देश में सीएए कानून लागू होने के बाद नेपाल सीमा पर भी सतर्कता बढ़ गई है। एजेंसियां एलर्ट हो गई हैं। भारत नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी, इंटेलिजेंस और अन्य खुफिया जांच एजेंसियां अलर्ट मोड पर आ गई हैं। पहचान पत्रों की जांच व पुष्टि होने के बाद ही प्रवेश पत्र दिया जा रहा है।
दोनों देशों की सीमा से हर आने जाने वालों की सघन जांच की जा रही। डॉग स्क्वायड, सीसीटीवी, ड्रोन कैमरे के साथ अन्य अत्याधुनिक मशीनों से बार्डर पर सुरक्षा चौकसी को बढ़ा दिया गया है।