गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में सोमवार को कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने विश्वविद्यालय के पहले मल्टीमीडिया स्टूडियो का उद्घाटन किया। मालवीय मिशन टीचर्स ट्रेनिंग सेंटर में इस स्टूडियो का निर्माण किया गया है।
कुलपति ने सभी शिक्षकों से आह्वान किया कि वह इस स्टूडियो का प्रयोग कर ऑनलाइन कंटेंट और पाठ्यक्रम विकसित करें।ग्रॉस एनरोलमेंट रेश्यो को बढ़ाने में ऑनलाइन और दूरस्थ शिक्षा की बहुत महत्वपूर्ण भूमिका है। कुलपति ने बताया कि हमने विद्यार्थियों को 40 प्रतिशत क्रेडिट स्वयं या मूक के ऑनलाइन कोर्सेज के माध्यम करने की अनुमति दे रखी है।
उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय जल्द ही एक बड़े मल्टीमीडिया स्टूडियो का निर्माण करने जा रहा है जो विश्वविद्यालय के सेंट्रल इंस्ट्रूमेंटेशन फैसिलिटी की बनने वाली नई बिल्डिंग में स्थित होगा। कुलसचिव प्रो. शांतनु रस्तोगी ने सभी शिक्षकों से इस नई सुविधा का लाभ उठाने को कहा। इस दौरान एमएमटीटीसी की निदेशक प्रो. सुनीता मुर्मू, प्रो. गौरहरी बेहरा, प्रो. संदीप कुमार, प्रो. रजनीकांत पांडेय, प्रो. कीर्ति पांडेय मौजूद रहीं।