फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: हूटर और वीआईपी पास लगा जमाते थे 'भौकाल', 10 गाड़ियां हुई सीज

Sun, 11 Aug 2024 11:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
विज्ञापन
सीज किए गए वाहन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

गोरखपुर के पैडलेगंज में स्टंटबाजी में हुई एक युवक की मौत के बाद तेज रफ्तार में फर्राटा भरने वालों के खिलाफ कैंट इलाके में शनिवार को चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान कैंट पुलिस ने हंटर पर वीआईपी पास व हूटर लगाकर चल रही कार और आठ बाइक सीज कर दीं।

विज्ञापन


कैंट इलाके में दोपहर के समय चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान मोहद्दीपुर निवासी हर्ष पांडेय थार वाहन के साथ पकड़े गए। हर्ष ने वाहन पर वीआईपी पास लगवाया था, उसके बारे में पूछने पर वह कुछ भी बता नहीं पाए। इसी तरह संतकबीर नगर के मेहदावल कस्बे के सोनबरसा गांव निवासी अनिल कुमार यादव वरना कार पर हूटर लगाकर चलाते पकड़े गए।

दोनों वाहनों को पुलिस ने कब्जे में लेकर सीज कर दिया। इसी तरह तेज रफ्तार में फर्राटा भरते मिली आठ बाइक को भी सीज कर दिया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें