फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: सब्जी विक्रेता का शव पोखरे में मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
झंगहा। इलाके के राजी पोखरी गांव के पास पोखरे में सब्जी विक्रेता त्रिलोकी निषाद (50) का शव मिला। आशंका है कि डूबने से मौत हुई है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, झंगहा के जगदीशपुर दो सौ कट्ठा गांव निवासी त्रिलोकी निषाद घर से शुक्रवार की दोपहर मछली खरीदने के लिए निकले थे और फिर घर नहीं लौटे। परिजन उनकी तलाश में जुट गए थे। इसी बीच कुछ ग्रामीणों ने शव पोखरे में देखकर परिजनों को जानकारी दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

मृतक की चार पुत्रियां और करीब 22 वर्षीय एक पुत्र देवा है। एक पुत्री अंजलि की शादी हो चुकी है। एक पुत्री प्रियंका की शादी अप्रैल में होनी है। पुलिस ने त्रिलोकी की साइकिल राजी पोखरी चौराहे से बरामद की है। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें