फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: वेदांश बने फीडे रेटेड शतरंज खिलाड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। शहर के युवा शतरंज खिलाड़ी वेदांश वशिष्ठ ने अपनी प्रतिभा के दम पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाई है। एयर फोर्स स्कूल में कक्षा पांच के छात्र वेदांश को विश्व शतरंज महासंघ (फीडे) की अगस्त में जारी अंतरराष्ट्रीय सूची में रैपिड फीडे रेटिंग प्रदान की गई है। फीडे ने उन्हें 1544 की रैपिड रेटिंग दी है। उनकी सफलता पर गोरखपुर जिला शतरंज संघ के सचिव जितेंद्र सिंह जिला शतरंज संघ के संरक्षक पुष्पदंतं जैन, सृंजय कुमार मिश्र, एसए रहमान, सैयद नौशाद अली सब्जपोश, मिथिलेश श्रीवास्तव, नितेश श्रीवास्तव, मान्धाता सिंह आदि ने बधाई दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें