गोरखपुर। भारतीय इतिहास, कला, संस्कृति और विरासत के सवालों के साथ रविवार को शहर के एक होटल में इंडियन नेशनल ट्रस्ट फॉर आर्ट एंड कल्चरल हेरिटेज के नेशनल हेरिटेज क्विज-2026 के स्टेट राउंड का आयोजन हुआ। इसमें प्रदेश के सात चैप्टर की टीमों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में वाराणसी की टीम ने बाजी मारी। कानपुर की टीम दूसरे और लखनऊ की टीम तीसरे स्थान पर रही। वाराणसी चैप्टर से द आर्यन इंटरनेशनल स्कूल के नंदिका सिंह और हृषिकेश सिंह ने 70 अंक हासिल कर पहला स्थान प्राप्त किया। वहीं कानपुर चैप्टर के डीपीएस कल्याणपुर के अभिनव चंद्र शास्त्री और अनन्या ओमर 55 अंक के साथ दूसरे स्थान पर रहे। लखनऊ चैप्टर के सीएमकेपी यूपी सैनिक स्कूल के कैडेट उदय वीर सिंह और कैडेट चार्वी प्रताप सिंह ने 45 अंक हासिल कर तीसरा स्थान प्राप्त किया।