फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: पीएम के झंडी दिखाने से पहले वंदे भारत ट्रॉयल का आज, एसपीजी ने डाला डेरा

विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम के मद्देनजर गोरखपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक प
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन




गोरखपुर। पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन मंगलवार को वंदे भारत ट्रेन का ट्रॉयल करेगा। ट्रेन सुबह 6:05 बजे गोरखपुर से रवाना होगी और रास्ते में बस्ती व अयोध्या में रुकते हुए 10:20 बजे लखनऊ पहुंचेगी। वापसी में शाम 7:15 बजे लखनऊ से चलकर रात 11:25 बजे वंदे भारत गोरखपुर पहुंचेगी। इस दौरान ट्रेन की स्पीड और अन्य तकनीक पहलुओं की जांच की जाएगी। ट्राॅयल रन के दौरान इलेक्ट्रिकल, सिग्नल, मैकेनिकल, परिचालन के साथ ही वाणिज्य विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहेंगे। उधर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सात जुलाई को संभावित गोरखपुर दौरे को लेकर एसपीजी (विशेष सुरक्षा दल) सोमवार को ही गोरखपुर में डेरा जमा लिया। रेलवे स्टेशन, गोरखनाथ मंदिर और गीता प्रेस में एसपीजी ने जायजा लिया।



जानकारी के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सात जुलाई को प्लेटफार्म नंबर एक से वंदे भारत को हरी झंडी दिखा सकते हैं। प्रधानमंत्री का कार्यक्रम तकरीबन तय हो चुका है। लेकिन, अभी प्रशासन की तरफ से कोई भी शेड्यूल जारी नहीं किया गया है। बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री 20 मिनट तक प्लेटफॉर्म नंबर एक पर रहेंगे।
विज्ञापन




प्रस्तावित शेड्यूल के अनुसार, गोरखपुर से वंदे भारत सप्ताह में छह दिन चलाए जाने की योजना है। यह गोरखपुर से सुबह सात बजे चलेगी और लखनऊ 11 बजे पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन तीन बजे लखनऊ से चलेगी और शाम सात बजे गोरखपुर पहुंचेगी।






इन योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण भी कर सकते हैं पीएम



पूर्वाेत्तर रेलवे ने कई योजनाओं के शिलान्यास और लोकार्पण कार्यक्रम का प्रस्ताव पीएमओ को भेजा है। इसमें



इंदारा-दोहरीघाट आमान परिवर्तन, भटनी-औड़िहार दोहरीकरण, गोरखपुर स्टेशन का पुनर्विकास, भटनी-



पीवकोल बाईपास, उत्तर प्रदेश शत प्रतिशत इलेक्ट्रिीफिकेशन जैसे योजनाएं शामिल हैं। पीएमओ से सहमति



मिलने पर पीएम मोदी वंदे भारत को हरी झंडी दिखाने के साथ ही इन योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास



भी कर सकते हैं। इसके अलावा जोधपुर से अहमदाबाद और चेन्नई से तिरुपति बालाजी रूट पर चलने वाले वंदे



भारत को भी प्रधानमंत्री यहीं से झंडी दिखा सकते हैं।







डीजीपी और गृह सचिव ने प्लेटफाॅर्म एक का निरीक्षण कर ली जानकारी



गोरखपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सात जुलाई के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर पुलिस और प्रशासन ने भी अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। सोमवार को डीजीपी विजय कुमार और प्रमुख सचिव गृह मनोज कुमार ने प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को देखते हुए गोरखपुर जंक्शन के प्लेटफाॅर्म नंबर एक निरीक्षण किया। इस दौरान रेल अधिकारियों से कार्यक्रम की पूरी जानकारी ली। अधिकारियों ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए। बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री 20 मिनट तक प्लेटफॉर्म नंबर एक पर रह सकते हैं।



सोमवार को दोपहर तीन बजे पहुंचे अधिकारियों ने प्लेटफॉर्म नंबर एक पास प्रधानमंत्री के संभावित कार्यक्रम स्थल को देखा। डीजीपी ने कहा चप्पे-चप्पे पर चौकस सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम होने चाहिए। हर इंट्री प्वाइंट पर सुरक्षाकर्मी तैनात किए जाएंगे। प्रमुख सचिव गृह मनोज कुमार ने सभी तैयारियां समय-सीमा के अंदर पूरी हो जाए। प्लेटफार्म नंबर एक के आसपास कोई भी वाहन न खड़ा हो। इसका विशेष ध्यान रखा जाए। इस दौरान एडीजी अखिल कुमार, कमिश्नर रवि कुमार एनजी, आईजी जे रविंद्र, डीएम कृष्णा करुणेश, एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर, स्टेशन निदेशक जेपी सिंह मौजूद रहे।













रंग-रोगन के साथ मंच बनाने का काम शुरू



प्रधानमंत्री मोदी के आगमन को लेकर प्लेटफार्म नंबर एक सोमवार से ब्लाॅक कर दिया गया। इसके बाद से इस प्लेटफॉर्म पर यात्रियों की आवाजाही बंद कर दी गई है। प्लेटफॉर्म पर रंग-रोगन और सफाई का काम तेजी से चल रहा है। जहां-जहां पंखे नहीं लगे थे, वह पंखे लगाए जा रहे हैं। प्लेटफॉर्म नंबर के पास क्रू लॉबी के 50 मीटर आगे जर्मन हैंगर लगाया जा रहा है। तैयारियों की निगरानी के लिए रेलवे अधिकारियों ने प्लेटफाॅर्म नंबर एक पर ही अपना कैंप कार्यालय बना लिया है।
विज्ञापन








वंदे भारत में रेलवे स्कूल के विद्यार्थी करेंगे यात्रा, पीएम कर सकते हैं संवाद



गोरखपुर। वंदे भारत एक्सप्रेस के उद्घाटन सफर में एनई रेलवे स्कूल के छात्र-छात्राओं को यात्रा करने का मौका मिलेगा। विद्यार्थियों के चुनाव के लिए पूर्वोत्तर रेलवे हायर सेकेंड्री स्कूल, एनई रेलवे गर्ल्स इंटर काॅलेज एवं सीनियर सेकेंड्री स्कूलों में सोमवार को वंदे भारत ट्रेन, स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत, आजादी का अमृत महोत्सव, एक भारत श्रेष्ठ भारत विषय पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें कुल 236 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। इसमें पूर्वोत्तर रेलवे हायर सेकेंड्री स्कूल के कक्षा छह से 12 तक के 53, एनई रेलवे गर्ल्स इंटर कालेज की 18 छात्राओं और सीनियर सेकेण्ड्री स्कूल के165 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विद्यार्थियों से संवाद भी कर सकते हैं। ब्यूरो




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें