फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: गोरखपुर-लखनऊ-प्रयागराज जंक्शन के बीच वंदे भारत छह दिन निरस्त- जानिए क्यों

Tue, 22 Apr 2025 12:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर

सार

गोरखपुर से 26 अप्रैल से तीन मई तक ट्रेन नंबर 12555 गोरखपुर-बठिंडा एक्सप्रेस (गोरखधाम एक्सप्रेस) और बठिंडा से 27 अप्रैल से चार मई तक ट्रेन नंबर 12556 बठिंडा-गोरखपुर एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
 
विज्ञापन
वंदे भारत ट्रेन( सांकेतिक)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यार्ड रिमाडलिंग कार्य के चलते लिए गए मेगा ब्लॉक की वजह से अब वंदे भारत और गोरखधाम एक्सप्रेस समेत अन्य महत्वपूर्ण ट्रेनों का संचालन भी प्रभावित हो जाएगा। गोरखपुर से दिल्ली होते हुए बठिंडा तक प्रतिदिन चलने वाली गोरखधाम एक्सप्रेस 26 अप्रैल से तीन तक निरस्त रहेगी।
विज्ञापन


वहीं, गोरखपुर-लखनऊ-प्रयागराज के बीच प्रतिदिन चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस भी 27 अप्रैल से दो मई तक निरस्त रहेगी। गोरखपुर जंक्शन व कैंट स्टेशन के बीच तीसरी लाइन को चालू करने के लिए प्री नॉन इंटरलाकिंग कार्य चल रहा है। इसके साथ ही गोरखपुर स्टेशन का यार्ड रिमाडलिंग भी किया जा रहा है। इसके चलते 12 अप्रैल से अलग-अलग तारीखों में ट्रेनों को कैंसिल किया जा रहा है।

इस बीच यात्रियों को सबसे अधिक राहत गोरखधाम एक्सप्रेस व वंदे भारत सुपरफास्ट से मिल रही थी। अब इन दोनों ट्रेनों समेत कई और महत्वपूर्ण ट्रेनें कैंसिल हो जाएंगी। इसके लिए अधिसूचना जारी हो चुकी है।
विज्ञापन

रेल प्रशासन की तरफ से दी गई सूचना के अनुसार, गोरखपुर एवं प्रयागराज जं. से 27 अप्रैल से दो मई तक ट्रेन नंबर 22549/22550 गोरखपुर-प्रयागराज जं.-गोरखपुर वंदे भारत एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।

इसी प्रकार गोरखपुर से 26 अप्रैल से तीन मई तक ट्रेन नंबर 12555 गोरखपुर-बठिंडा एक्सप्रेस (गोरखधाम एक्सप्रेस) और बठिंडा से 27 अप्रैल से चार मई तक ट्रेन नंबर 12556 बठिंडा-गोरखपुर एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।

ये ट्रेनें भी रहेंगी निरस्त
 मुजफ्फरपुर से 28 अप्रैल एवं 05 मई को चलने वाली 15001 मुजफ्फरपुर-देहरादून एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
आनंद विहार टर्मिनल से 27, 28 अप्रैल तथा 01, 03 एवं 04 मई को चलने वाली 12572 आनंद विहार टर्मिनल-गोरखपुर एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।

गोरखपुर से 22, 24, 28, 29 अप्रैल तथा 01 मई को चलने वाली 12595 गोरखपुर-आनन्द विहार टर्मिनल एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
गोरखपुर से 21 एवं 28 अप्रैल को चलने वाली 15022 गोरखपुर-शालीमार एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।

गोरखपुर से 21 एवं 28 अप्रैल को चलने वाली 12587 गोरखपुर-जम्मूतवी एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
गोरखपुर से 28 अप्रैल को चलने वाली 22423 गोरखपुर-अमृतसर एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।

आनन्द विहार टर्मिनल से 22, 23, 25, 29, 30 अप्रैल एवं 02 मई को चलने वाली 12596 आनंद विहार टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
शालिमार से 22 एवं 29 अप्रैल को चलने वाली 15021 शालिमार-गोरखपुर एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।

राधिकापुर से 22 एवं 29 अप्रैल को चलने वाली 14011 राधिकापुर-आनन्द विहार टर्मिनल एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
गोरखपुर से 22 एवं 29 अप्रैल को चलने वाली 12597 गोरखपुर-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।

गोरखपुर से 22 एवं 29 अप्रैल को चलने वाली 15023 गोरखपुर-यशवन्तपुर एक्सप्रेस निरस्त रहेगी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें