फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: नौसड़ में बाइक शोरूम में तोड़फोड़, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

गीडा (गोरखपुर)। इलाके के नौसड़ में स्थित बाइक शोरूम में फाइनेंस कराने आए युवकों ने बुधवार की शाम में तोड़फोड़ की। पुलिस ने मैनेजर की तहरीर पर तीन आरोपियों पर केस दर्ज लिया है।
जानकारी के मुताबिक, चिलुआताल के महेसरा निवासी धर्मवीर साहनी ने केस दर्ज कराया है। पुलिस को दी तहरीर में धर्मवीर ने लिखा है कि वह नौसड़ स्थित सन्नी होंडा की बाइक एजेंसी पर मैनेजर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार की देर शाम गौरव सिंह नाम का युवक तीन लोगों के साथ आया और बाइक फाइनेंस कराने की बात करने लगा। इसी दौरान उससे कुछ कागज मांगे तो वह नाराज हो गया और फिर गाली देते हुए तोड़फोड़ शुरू कर दी। पुलिस ने गौरव सिंह व उसके तीन अज्ञात साथियों पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें