दिल्ली से बरौनी के बीच चलने वाली वैशाली एक्सप्रेस का नाम पहले जयंती जयंता एक्सप्रेस था। इसकी खासियत यह थी कि एसी कोच के बाहर और भीतर मधुबनी पेंटिंग लगाकर सजावट की गई थी। एसी कोच में 2 रुपये में एक दरी, दो चादर मिलता था, अगर कंबल लेना है तो 1.50 रुपये अलग से देना था।
पहले यह ट्रेन सप्ताह में चार दिन चलती थी 16 जुलाई 1984 से यह प्रतिदिन चलने लगी।