फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाड़ापार में दिखी जागरूकता की कमी, वंचित हैं 400, टीका लगवाने आए 50

विज्ञापन
विज्ञापन
हाड़ापार में दिखी जागरूकता की कमी, वंचित हैं 400, टीका लगवाने आए 50
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। स्वास्थ्य विभाग गांवों शिविर लगाकर 45 से ऊपर वाले लोगों को टीका लगा रहा है। बावजूद इसके लोग टीका लगवाने नहीं पहुंच रहे हैं। शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने खलीलाबाद विकास खंड के हाड़ापार गांव में टीकाकरण शिविर का आयोजन किया। सुबह 10 बजे से टीकाकरण शुरू हुआ और शाम चार बजे तक 100 लोगों के सापेक्ष मात्र 50 लोगों लोगों को टीका लग पाया। प्रधान प्रेमचंद ने कहा कि पूरा प्रयास किया जा रहा है कि गांव के लोगों को कोविड से बचाव वैक्सीन लग जाए। गांव में एक बार फिर से शिविर लगाया जाएगा। ताकि सभी को वैक्सीन से आच्छादित किया जा सके। वैसे गांव की कुल आबादी 1699 है, जिसमें से आशा द्वारा किए गए सर्वे के मुताबिक 400 लोग ऐसे हैं, जिनकी उम्र 45 साल से अधिक है, यानी इन सभी लोगों को टीका लगाया जाना था। ऐसा नहीं है कि गांव में पढ़े लिखे कम है, बल्कि करीब 80 प्रतिशत लोग शिक्षित है। बीपीएम अभय त्रिपाठी और ब्लाक कम्युनिटी प्रोग्राम मैनेजर महेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि गांवों में टीकाकरण के लिए अभी 45 साल से ऊपर के लिए ही व्यवस्था की गई है। टीकाकरण का कार्य किया जा रह है। कोरोना टीकाकरण के प्रति लोग अभी जागरूक कम है। ऐसे में गांवों में जागरूकता के लिए भी प्रयास किए जा रहे हैं। जिससे की टीकाकरण का लक्ष्य पूरा किया जा सके। टीकाकरण के दौरान यूनिसेफ के ब्लॉक प्रतिनिधि राजेंद्र पाल, स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी अनुपम यादव, प्रगति राय, नैंसी गुप्ता आदि मौजूद रहीड्ड।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें