गोरखपुर। पूर्वोत्तर रेलवे ने होली पर्व पर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए चार जोड़ी विशेष ट्रेनों के संचालन की अवधि बढ़ाने का निर्णय लिया है। 02563 बरौनी–नई दिल्ली स्पेशल एक से 30 मार्च तक 30 फेरों के लिए व 02564 नई दिल्ली–बरौनी स्पेशल एक से 31 मार्च तक 31 फेरों के लिए चलेगी। इसी प्रकार 02569 दरभंगा–नई दिल्ली स्पेशल एक से 30 मार्च तक फेरे व 02570 नई दिल्ली–दरभंगा स्पेशल एक से 31 मार्च तक 31 फेरे लगाएगी। सभी गाड़ियां पूर्व निर्धारित समय व ठहराव के अनुसार संचालित होंगी। प्रत्येक ट्रेन में 18 कोच लगाए जाएंगे, जिनमें एसी, शयनयान एवं लगेज यान शामिल हैं।