फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: बालिका से करता था छेड़खानी, गिरफ्तार

विज्ञापन
शाहपुर में छेड़खानी का आरोपी गिरफ्तार।
विज्ञापन
- शाहपुर इलाके में हुई थी घटना, पुलिस ने आरोपी को जेल भिजवाया
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। शाहपुर के हड़हवा फाटक क्षेत्र में रहने वाली 10 वर्षीय बालिका से छेड़खानी का मामला सामने आया है। आरोप है कि स्कूल और कोचिंग आते-जाते समय शोहदा परेशान करता है और आंखें दिखाकर डराता है। बालिका के मामा ने शोहदे के खिलाफ शनिवार को केस दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी की पहचान बांदा जिले के शास्त्रीनगर इलाके के अतर्रा चुंगी निवासी संजय कुशवाहा के रूप में हुई है। आरोपी वर्तमान में गड़ेरिया टोले में किराये के मकान में रहता है। मामा ने पुलिस को दी तहरीर में लिखा है कि उनकी भांजी को क्षेत्र में रहने वाला शोहदा परेशान करता है।
विज्ञापन

शुक्रवार शाम वह कोचिंग से घर जा रही थी, तभी रास्ते में शोहदे ने उसके ऊपर थूक दिया। वह रोते हुए घर पहुंची, जिसके बाद परिजन भी भयभीत हो गए। मामा ने बताया कि उनके बहनोई किसी अन्य प्रदेश में प्राइवेट नौकरी करते हैं।
विज्ञापन

करीब 10 दिन पहले उनके बहन के घर के बगल में रहने वाली एक किशोरी को बुलाने के लिए शोहदे ने उनकी भांजी को धमका कर भेजा था। भांजी ने घर जाकर अपनी मां को सारी बातई। जिसके बाद किशोरी को डराने लगा। मामा के मुताबिक आरोपी फास्टफूड के ठेले पर काम करता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें