फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: नर्सिंग होम में महिला की मौत पर हंगामा, लापरवाही का आरोप; शव सड़क पर रख किया प्रदर्शन

Mon, 04 Sep 2023 12:35 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

मृतका के पति मोनायन हुसैन ने कहा कि पत्नी की मौत डाॅक्टर की लापरवाही से हुई है। मौत के बाद भी जिंदा बताकर रुपये लेते रहे हैं। आईसीयू में अंदर जाने नहीं दे रहे हैं। पत्नी की मौत सुबह 11 बजे ही हो गई थी, लेकिन शाम 6 बजे मौत की जानकारी दी गई।
विज्ञापन
मृत महिला की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले में गुलरिहा इलाके के हरसेवकपुर नंबर दो स्थित हेरिटेज अस्पताल में रविवार को एक महिला की मौत हो गई। डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया।परिजन शव सड़क पर रखकर घंटों हंगामा करते रहे। गुलरिहा पुलिस ने परिजनों को समझा-बुझाकर शांत कराया। उसके बाद परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए शव घर लेकर चले गए।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, कुशीनगर के थाना सेवरही रुदला पट्टी निवासी मोनायब हुसैन की पत्नी शाहनाज खातून (35 ) को बुखार व सांस फूलने पर परिजनों ने शनिवार की सुबह 11 बजे हेरिटेज अस्पताल में भर्ती कराया था। अस्पताल के डाॅक्टर कीर्ति गौरव रायजादा ने मरीज को आईसीयू में भर्ती कर इलाज शुरू कर दी थी।

इसे भी पढ़ें: 25 अगस्त को जेल से रिहा हुए थे दंपती: बीआरडी से डिस्चार्ज हुई मधुमणि, अमरमणि का चल रहा इलाज
विज्ञापन


इलाज के दौरान रविवार की शाम मरीज की मौत हो गई। परिजनों को मौत की जानकारी होते ही डाॅक्टर की लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा करने लगे। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार्यवाही का आश्वासन देकर शांत कराया। मृतका के दो बच्चे है।
 
विज्ञापन

मृतका के पति मोनायन हुसैन ने कहा कि पत्नी की मौत डाॅक्टर की लापरवाही से हुई है। मौत के बाद भी जिंदा बताकर रुपये लेते रहे हैं। आईसीयू में अंदर जाने नहीं दे रहे हैं। पत्नी की मौत सुबह 11 बजे ही हो गई थी, लेकिन शाम 6 बजे मौत की जानकारी दी गई। मेडिकल कॉलेज ले जाने के लिए बोला गया तो अस्पताल के डाॅक्टरों ने डिस्चार्ज नहीं किया। 24 घंटे के अंदर 55 हजार रुपये ले लिए।

इसे भी पढ़ें:  भारत-नेपाल बार्डर से खेल: ड्रोन-युवा मित्र कैसे पकड़ें, अब गर्म मसाले के पैकेट में सोने की तस्करी

हेरिटेज अस्पताल डाॅ. जीएम जैदी ने कहा कि मरीज को गैसपिंग की बीमारी थी। भर्ती कराते समय मरीज की हालत गंभीर थी। डॉक्टर व अस्पताल की इसमें किसी प्रकार की गलती नहीं है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें