फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: यूपी का बेस्ट BBA कॉलेज बना गोरखपुर का MMMUT, लगातार दूसरे साल नंबर-1- देश में 10वीं रैंक

Thu, 02 Jul 2026 02:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर

सार

 एमएमएमयूटी ने लगातार दूसरे वर्ष उत्तर प्रदेश के सर्वश्रेष्ठ बीबीए संस्थान का स्थान बरकरार रखा है। वहीं एमबीए पाठ्यक्रम को राष्ट्रीय स्तर पर 66वीं और प्रदेश में 10वीं रैंक मिली है। विश्वविद्यालय ने हाल के महीनों में कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग में भी उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। आईआईआरएफ-2026 में इंजीनियरिंग श्रेणी में उसे देश में 51वीं रैंक मिली थी।
विज्ञापन
एमएमएमयूटी( सांकेतिक) - फोटो : स्त्रोत- सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय ने इंटरनेशनल इंस्टीट्यूशनल रैंकिंग फ्रेमवर्क (आईआईआरएफ) 2026 में शानदार प्रदर्शन किया है। यहां का बीबीए पाठ्यक्रम देशभर में 10वें स्थान पर पहुंच गया है। पिछले वर्ष यह 19वें स्थान पर था।

विज्ञापन


इस उपलब्धि के साथ ही एमएमएमयूटी ने लगातार दूसरे वर्ष उत्तर प्रदेश के सर्वश्रेष्ठ बीबीए संस्थान का स्थान बरकरार रखा है। वहीं एमबीए पाठ्यक्रम को राष्ट्रीय स्तर पर 66वीं और प्रदेश में 10वीं रैंक मिली है। विश्वविद्यालय ने हाल के महीनों में कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग में भी उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। आईआईआरएफ-2026 में इंजीनियरिंग श्रेणी में उसे देश में 51वीं रैंक मिली थी।

बोलीं कुलपति
देश के शीर्ष 10 बीबीए संस्थानों में स्थान बनाना विश्वविद्यालय के लिए गर्व का विषय है। पिछले वर्ष की तुलना में 19वें से 10वें स्थान तक की यह प्रगति विद्यार्थियों, शिक्षकों, अधिकारियों, कर्मचारियों और पूर्व छात्रों के सामूहिक प्रयास का परिणाम है। विश्वविद्यालय गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, शोध और नवाचार को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है। भविष्य में भी उत्कृष्टता के नए मानक स्थापित करेगा: प्रो. अनुपमा कौशिक शर्मा, कुलपति, एमएमएमयूटी

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें