फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: सीएम ने की गोरखनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना कर खेली होली, बछड़ों-गायों को लगाया गुलाल; बत्तखों को दाना डाला

Fri, 14 Mar 2025 10:36 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर

सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर के गोरखनाथ मंदिर में लोगों के साथ होली समारोह में शामिल हुए। जहां उन्होंने फाग गीत गाए और होली का त्योहार मनाया।
विज्ञापन
CM Yogi Aditynath performs puja - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने होली उत्सव की शुरुआत करने के लिए गोरखनाथ मंदिर परिसर में होलिका दहन स्थल पर पूजा और आरती की। इसके बाद सीएम योगी ने होली खेली। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर के गोरखनाथ मंदिर में अन्य लोगों के साथ शामिल हुए, जहां उन्होंने फाग गीत गाए और होली का त्योहार मनाया।

शुक्रवार को होली के पर्व पर मुख्यमंत्री ने पारंपरिक 'फाग गीत' गाए और मंदिर परिसर में होलिका दहन स्थल पर पूजा और आरती की, जिससे होली के उल्लासपूर्ण उत्सव की शुरुआत हुई। इसी तरह, कई भाजपा नेताओं ने भी रंगों के त्योहार होली को उत्साहपूर्वक मनाया।

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने होली के अवसर पर भगवान नरसिंह की भी पूजा-अर्चना की। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में होली मना।

 
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को होली के अवसर पर गोरखनाथ मंदिर में पूजा अर्चना की। इससे पहले, गोरखनाथ मंदिर में बत्तखों को दाना डाला। साथ ही गोरखनाथ मंदिर में बछड़ों और गायों को गुलाल लगाया। आज होली के अवसर पर गोरखपुर में लोग होली उत्सव मना रहे हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: आस्था-परंपरा के रंग में रंगा बरेली: दूल्हा बने श्रीराम... बराती हुरियारे, तस्वीरों में देखें ऐतिहासिक राम बरात


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें