फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: कल से तीन पालियों में शुरू होगी विश्वविद्यालय की परीक्षाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में सेमेस्टर प्रणाली सत्र 2022-23 के तहत संस्थागत व बैकपेपर के छात्र-छात्राओं के मिड एवं इंड टर्म की परीक्षाएं 20 मई से 27 मई तक कला संकाय भवन में होगी। विश्वविद्यालय के मीडिया प्रभारी डॉ महेंद्र सिंह ने बताया कि परीक्षाएं तीन पालियों में होंगी। प्रथम पाली सुबह नौ बजे से 11 बजे तक, द्वितीय पाली दोपहर 12 बजे से दो बजे तक तथा तीसरी पाली दोपहर तीन बजे से शाम पांच बजे तक होगी। परीक्षा के दौरान मोबाइल, कैल्कुलेटर समेत सभी तरह के इलेक्ट्रानिक सामान पर प्रतिबंध रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें