गोरखपुर। गोरखपुर विश्वविद्यालय के रक्षा एवं स्त्रातजिक अध्ययन विभाग के एमए व एमएससी की प्रायोगिक परीक्षाएं 18 जुलाई से प्रारम्भ होंगी। विभाग के अध्यक्ष प्रो. प्रदीप कुमार यादव ने बताया कि एमए/एमएससी द्वितीय एवं चतुर्थ सेमेस्टर और पीजी डिप्लोमा ''''आपदा एवं राष्ट्रीय सुरक्षा प्रबंधन'''' द्वितीय सेमेस्टर की प्रायोगिक परीक्षा 18 जुलाई को सुबह 10 बजे से होगी। बीए/बीएससी चतुर्थ सेमेस्टर की 19 व द्वितीय सेमेस्टर की 21 जुलाई को होगी। संवाद