फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतिम सांस सलाखों के पीछे: लूट के मामले में जेल में बंद विचाराधीन कैदी की मौत, मुठभेड़ में लगी थी पैर में गोली

Wed, 11 Mar 2026 03:20 PM IST
Rohit Singh अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर

सार

शाहपुर थाना क्षेत्र के जेल तिराहा के पास रहने वाले सरफराज (25) के खिलाफ संतकबीरनगर जिले में तीन और गोरखपुर के गोरखनाथ थाने में एक, रामगढ़ताल थाने में चार और एम्स थाने में एक मामले दर्ज थे। उस पर लूट, हत्या की कोशिश और चोरी समेत कुल नौ आपराधिक मामले दर्ज बताए गए हैं। बताया गया कि 16 दिसंबर 2024 को न्यायालय के आदेश पर उसे गोरखपुर जिला कारागार में विचाराधीन बंदी के रूप में निरुद्ध किया गया था।
विज्ञापन
गोरखपुर जिला कारागार - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहपुर थाना क्षेत्र से जुड़े एक विचाराधीन बंदी सरफराज (25) की मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हो गई। करीब एक सप्ताह से चल रहे उपचार के बाद मंगलवार सुबह उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया है।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि पहले हुई एक मुठभेड़ में उसके दाहिने पैर में गोली भी लगी थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारण स्पष्ट हो सकेगा।

शाहपुर थाना क्षेत्र के जेल तिराहा के पास रहने वाले सरफराज (25) के खिलाफ संतकबीरनगर जिले में तीन और गोरखपुर के गोरखनाथ थाने में एक, रामगढ़ताल थाने में चार और एम्स थाने में एक मामले दर्ज थे।

उस पर लूट, हत्या की कोशिश और चोरी समेत कुल नौ आपराधिक मामले दर्ज बताए गए हैं। बताया गया कि 16 दिसंबर 2024 को न्यायालय के आदेश पर उसे गोरखपुर जिला कारागार में विचाराधीन बंदी के रूप में निरुद्ध किया गया था।
विज्ञापन


पिछले मंगलवार की शाम जेल में उसे पेट दर्द, उल्टी और कमजोरी की शिकायत हुई। इसके बाद जिला जेल प्रशासन ने उसे पहले जिला अस्पताल भेजा, जहां से डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया था। थाना प्रभारी चंद्रभान सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें