फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: छोटे भाई को ले आने स्कूल के लिए निकला था किशोर, बेकाबू कार ने बाइक को मारी टक्कर, मौत

Tue, 03 Feb 2026 11:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरपुर बुदहट

सार

श्रेयांश सोमवार को गांव के ही एक युवक के साथ बाइक से अपने छोटे भाई को लेने सुरवलिया स्थित स्कूल जा रहा था। जैसे ही बाइक परमेश्वरपुर गांव के मोड़ पर पहुंची, तभी सामने से आ रही एक अज्ञात तेज रफ्तार कार ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि श्रेयांश सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
सांकेतिक 
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र के परमेश्वरपुर गांव के मोड़ पर सोमवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में 13 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। उसकी पहचान श्रेयांश (13) पुत्र विजय कुमार निवासी पन्नापुर गांव के रूप में हुई है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, श्रेयांश सोमवार को गांव के ही एक युवक के साथ बाइक से अपने छोटे भाई को लेने सुरवलिया स्थित स्कूल जा रहा था। जैसे ही बाइक परमेश्वरपुर गांव के मोड़ पर पहुंची, तभी सामने से आ रही एक अज्ञात तेज रफ्तार कार ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी भीषण थी कि श्रेयांश सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायल श्रेयांश को तत्काल नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


वहीं बाइक चला रहा गांव का युवक भोलू हादसे में हल्की रूप से घायल हुआ है, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। मृतक श्रेयांश कक्षा सात का छात्र था। वह अपने परिवार में दो बहनों और दो भाइयों में तीसरे नंबर पर था। श्रेयांश की मौत की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया।

मां-बाप और परिजन बदहवास हो गए। परिजनों के अनुसार श्रेयांश के पिता विजय कुमार गीडा क्षेत्र में मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। बेटे की असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता देने की मांग की है।

थाना प्रभारी विवेक मिश्रा ने बताया कि अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है ताकि वाहन और चालक की पहचान की जा सके।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें